advertisement for bhamashah yojna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑटोरिक्शा को दिखाई स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झण्डी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 1:38 PM (IST)
ऑटोरिक्शा को दिखाई स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झण्डी
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने शुक्रवार को सुबह को राजकीय निवास से प्रदेश में संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के बारें प्रचार सामग्री से सुसज्जित 11 ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राठौड़ ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश में अब तक 211 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि के क्लेम बुक हो चुके हैं। इस योजना के तहत अब 475 राजकीय चिकित्सालय एवं 568 निजी चिकित्सालय पंजीकृत हैं। योजना से अब तक 4 लाख 19 हजार से अधिक व्यक्तियों का नि:शुल्क इंडोर उपचार किया जा चुका है। स्टेट हैल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन जैन ने बताया कि शहर में 1000 ऑटो रिक्शा पर 2 गुना 3 साईज के विनायल स्टीकर लगाकर भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement