भामाशाह कार्ड व आरएसबीवाई कार्ड से मिल रहा है लाभ
जैन ने बताया कि
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ सरकारी व निजी अस्पताल में भामाशाह
कार्ड तथा आरएसबीवाई कार्ड पर मिलता है। योजना में लाभार्थी को उपचार
करवाने हेतु अस्पताल में भर्ती होने पर अपना भामाशाह कार्ड अथवा आरएसबीवाई
कार्ड प्रस्तुत करना होगा। कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर कार्ड की स्लीप पर
लिखें नम्बर से भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।