यूपी में जगह-जगह प्रदर्शन,पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दो
khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 08:36 AM (IST)
शाहजहाँपुर में जम्मू कश्मीर के उरी में सैन्य कैम्प पर हमले में 17 सैनिकों के शहादत के बाद लोगों में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।हमले के पीछे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के शामिल होने के कारण अब लोगों का गुस्सा पाकिस्तान के प्रति ज्यादा है।विरोध में युवा अब सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।शहर के मोहल्ला चौक में हिंदूवादी नेता देवेश ठाकुर के अगुवाई में बड़ी संख्या में एकत्र हुए।