Advertisement
सपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ: अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से राज्य की जनता परेशान हो चुकी है और अब उसे सत्ता से हटाना चाहती है। समाज के हर वर्ग का मौजूदा सरकार से भरोसा उठ गया है। किसान, युवा और व्यापारी सभी सरकार की नीतियों से नाराज हैं। प्रदेश में लोग सरकार के अत्याचार और दमन से परेशान हैं तथा बदलाव चाहते हैं।
वहीं, प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में अगले 10 वर्षों के दौरान भारत की मुस्लिम आबादी में पांच प्रतिशत वृद्धि और हिंदू आबादी में तीन प्रतिशत गिरावट के अनुमान को लेकर भी अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन आंकड़ों के आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ये आंकड़े किस आधार पर पेश किए गए हैं। उन्होंने इन्हें भ्रामक बताते हुए कहा कि इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
सपा सांसद ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे आंकड़ों के जरिए लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों की वास्तविकता और उनके आधार की जांच होनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


