Accident Reduction Awareness Campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुर्घटना उन्मुलन जागरूकता अभियान

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 9:18 PM (IST)
दुर्घटना उन्मुलन जागरूकता अभियान
राजसमंद। जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में जागरूकता लाने हेतु जिला पुलिस डॉ विष्णुकांत शर्मा द्वारा एक विशेष अभियान ‘‘दुर्घटना उन्मुलुन जागरूकता अभियान‘‘चलाया गया हैं। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गो के दोनों किनारों पर स्थित बड़े-बड़े गांवों में जिला पुलिस द्वारा रात्री चौपालों का आयोजन होगा। जिसमें पुलिस अधिकारी जिला पुलिस द्वारा तैयार की गई 30 मिनिट की लाईव एक्सीडेन्ट की विडियों क्लीप दिखाएंगे एवं सडक़ दुर्घटना के कारणों एवं सडक़ सुरक्षा के सम्बन्ध में आमलोगों को जानकारी कराई जाकर जागरूक किया जाएगा। पेम्पलेट का वितरण कर लोगों को जागरुक किया जाएगी। कार्यक्रम समाप्ती के बाद सडक़ सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जाएगी । यह कार्यक्रम प्रथम चरण में भीम क्षेत्र के तीनों थाना क्षेत्र के गांवों में प्रारम्भ किया गया हैं । इस क्रम में थाना देवगढ के ग्राम सांगावास एवं बग्गड़ में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 200-250 लोग शामिल हुए। यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement