khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 7:19 PM (IST)
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि यह
कविताएं और प्रकाशन कवि की सुदीर्ध साधना का फल है। कवि की इन पुस्तकों का प्रकाशन
भले एक बड़े अंतराल के बाद हुआ है किंतु जगदीश उज्ज्वल का कवि साहित्य और कविता से
निरंतर जुड़ा रहा है। इन कविताओं में अनुभव की गहराई है तो भाबों में भाषा की तरलता
और सरलता इन्हें अलग पहचान देती हैं। विनोद ने कहा कि संग्रहों की रचनाओं में
प्रकृतिराग और संवेदना के संकुल से अंतःकरण की एक ऐसी आवाज सुनाई देती है कि देर
तक हम उस के अहसास में खोए रहते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में रायसिंहनगर से पधारे वरिष्ठ कवि-आलोचक डॉ. मंगत
बादल ने कहा कि कवि उज्ज्वल काअ सकारात्मक चिंतन इन कविताओं में दिखलाई पड़ता है।
कवि जहां मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए दृढ़ संकल्पित दिखाई देता है वहीं इन कविताओं
में जीवन का शायद ही कोई ऐसा पक्ष होगा जो इन में सामाहित नहीं हुआ हो। बादल ने
कहा कि कवि उज्ज्वल ने निजी चिंतन के साथ ही घर-परिवार के आइने में देश-समाज और विश्व
के अनेक बिंदुओं को अपनी कलम से न केवल रचा है वरन आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित
किया है। उज्ज्वल मानवीय एवं सामाजिक सरोकारों के लय युक्त सरस कवि हैं।
विशिष्ट अतिथि व्यंग्यकार-कहानीकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि कवि
उज्ज्वल आशा-आस्था और विश्वास के आदमियत को तरजीह देने वाले कवि हैं। उनके स्वांत
सुखाय में जन-जन का जागरण समाहित है तथा वे वर्तमान समय और सामाज में व्याप्त
छल-छद्म, आपाधापी, स्वार्थवर्ती,
साख खोती राजनीति के कुत्सिक स्वरूप को हमारे सम्मुख तल्खी से रखते
हैं। शर्मा ने कहा कि कवि उज्ज्वल लंबे समय से साहित्य में सक्रिय रहे हैं किंतु
बीच के लंबे अंतराल के बाद एक साथ दो कविता संग्रहों से उनकी काव्य-यात्रा के अनेक
मुकाम देखे-समझे जा सकते हैं।