डॉक्टर
नगेन्द्र शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान भारतीय फौज के आगे नतमस्तक हो गया
था। इसमें एक नाम हवलदार अब्दुल हमीद भी है, जिनके पराक्रम को पाकिस्तान भी
कभी नहीं भुला पाएगा। शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के एक इतिहासकार ने
स्वीकार किया कि भारत के साथ हुए 1965 के युद्ध में पाकिस्तान बुरी तरह
हारा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इतिहासकार और राजनीतिक अर्थशास्त्री अकबर एस.
जैदी ने पाकिस्तान के जीत के भ्रम को यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि इससे
बड़ा झूठ नहीं हो सकता, क्योंकि पाकिस्तान बुरी तरह हारा था।