जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान में की ओर से रविवारको जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के जमाव रामगड़ विधानसभा के नायला ग्राम में पार्टी जयपुर शहर एवं ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जयपुर डिस्ट्रिक से करीब एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिसमे पार्टी के जयपुर के सभी प्रमुख सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उम्मेद सिंह (जयपुर संभाग मुख्य प्रभारी) होंगे कार्यक्रम के संयोजक पुर्निश सरीन, अमित शर्मा लियो और बाबूलाल जैन सहित सभी सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, सर्किल प्रभारी सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान करीब 200 नविन कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता लेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे।