AAP Mnaagi Black Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी मनाएगी 9 नवंबर को काला दिवस

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 6:44 PM (IST)
आम आदमी पार्टी मनाएगी 9 नवंबर को काला दिवस
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्जा कुर्की के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। जिसकी पोल कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र कमेटी की चेयरपर्सन रजिंदर कौर भट्ठल और मनप्रीत बादल ने लुधियाना में ये कहते हुए खोल दी कि कांग्रेस सरकार केवल सहकारी बैंकों और सोसायटीज का कर्जा माफ करेगी। जो किसानों पर चढ़े कर्ज का महज 12 फीसदी ही है। रविवार को आम आदमी पार्टी की प्रेस काॅन्फ्रेंस में राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, सह प्रभारी और विधायक जनरैल सिंह, चुनावी घोषणा कमेटी की सदस्य चंद्रसुता डोगरा और उपाध्यक्ष बूटासिंह ने एक स्वर में कांग्रेस को निशाने पर लिया। संजय सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ‘कर्जा-कुर्की खत्म’ जुमले का चुनाव से पहले ठीक उसी तरह प्रयोग कर रहे हैं। जैसे नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले जुमलेबाजी करते हुये सभी नागरिकों के खातों में कालेधन के 15-15 लाख रुपये जमा करने, महंगाई को खत्म करने और किसानों के लिये स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने की बातें की थी। संजय सिंह ने एनडीटीवी पर लगाए प्रतिबंध के विरोध में पार्टी की ओर से 9 नवंबर को काले दिवस के रुप में मनाने की भी घोषणा की। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement