A programme organize at world disabled day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व विकलांग दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 4:52 PM (IST)
विश्व विकलांग दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित
नूहं। विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर लघु सचिवालय नूहं की दूसरी मंजिल पर जिस मीटिंग हाल में स्टेज पर केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री से लेकर आई ए एस और आई पी एस अधिकारी बैठते हैं वहां दिव्यांगों को बैठाया गया। मुख्यातिथि उपायुक्त मनीराम शर्मा नूंह स्वयं जनता के बीच में मंच से नीचे बैठे। जिले के दिव्यांग इस अवसर पर बेहद खुश दिखाई दिए। किसी ने शेर पढक़र ,किसी ने भाषण देकर तो किसी ने देशभक्ति का गीत गाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। जिला रेडक्रॉस समिति नूहं द्वारा आयोजित विश्व विकलांगता दिवस कार्यक्रम में सरकारी नौकरी कर रहे चार दिव्यांगों और उनके अध्यापक रहे तारकेश्वर को शॉल देकर सम्मानित किया। जिले भर से सैकड़ों दिव्यांग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement