रोहतक। पुलिस ने 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवती ने महिला हैल्प डैस्क, महम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव बलबा निवासी सुमित करीब डेढ साल से उसे डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार कर रहा है। अभियोग की जांच करते हुए महिला स.उप.नि. संतोष ने आरोपी सुमित उर्फ कालू पुत्र पाले उर्फ रणधीर वासी गांव बलम्बा को दिनांक रविवार को गिरफ्तार किया है। अभियोग में नामजद अन्य आरोपी कमला को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।