A government employee sat naked in front of the District Collector office, causing a stir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने निर्वस्त्र होकर बैठा कर्मचारी, मचा हड़कंप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 6:25 PM (IST)
जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने निर्वस्त्र होकर बैठा कर्मचारी, मचा हड़कंप
खैरथल। जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी कर्मचारी अचानक निर्वस्त्र होकर धरने पर बैठ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मीडिया और पुलिस पहुंची। निर्वस्त्र होकर बैठे कर्मचारी ने अपनी पहचान जितेंद्र शर्मा के रूप में बताई। मीडिया से बातचीत में जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वे अपने द्वारा पहले किए गए गलत कार्यों और भविष्य में होने वाले संभावित गलत कार्यों के प्रायश्चित के लिए इस तरह से यहां बैठे हैं। घटना को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कर्मचारी को न्यूसेंस फैलाने के आरोप में अपने साथ पुलिस थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस अचानक हुए घटनाक्रम से जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और कर्मचारियों व आमजन में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। इधर, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल सिंह जाट ने बताया कि कर्मचारी जितेंद्र शर्मा अचानक कार्यालय परिसर में पहुंचे और बाहर कपड़े उतारकर बैठ गए, जबकि उनकी ड्यूटी किशनगढ़ बास में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की इस हरकत को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement