9 lakh half disappearance case, 2 arrest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साढ़े 9 लाख रुपए गायब होने का मामला, 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 8:02 PM (IST)
साढ़े 9 लाख रुपए गायब होने का मामला, 2 गिरफ्तार
फतेहाबाद। आईसीआईसीआई बैंक से पिछले दिनों चोरी हुए साढ़े 9 लाख रुपए के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक गिरोह के रुप में काम कर रहे थे। जिसके बाद तीन सदस्यों में से 2 पानीपत निवासी दीपक और करनाल निवासी विपिन अरोड़ा को करनाल से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं तीसरे आरोपी पानीपत निवासी सुनील उर्फ बंटी की तलाश जारी है। एसपी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लूट में काम में ली गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। लेकिन वारदात में गायब हुई साढ़े नौ लाख की रकम को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात वाले दिन बैंक गया था। जहां पीड़ित ने उसे बैंककर्मी समझकर नोटों से भरा बैग पकड़ा दिया और इसी का फायदा उठाकर आरोपी रकम लेकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। जिसके बाद गायब हुई रकम को बरामद किया जा सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement