रोहतक। स्थानीय जिला उपभोक्ता प्रतितोष निवारण फोर्म ने माह नवम्बर के दौरान 75 विभिन्न केसों का निपटान करके पूरे प्रदेश में सर्वाधिक फैंसले करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उपभोक्ता न्यायालय अकेले 12 नवम्बर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ही 21 केसों का निपटान उपभोक्ता न्यायालय परिसर में किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कन्जयूमर कोर्ट के प्रेजीडेंट जोगेंद्र जाखड़ की अध्यक्षता में मात्र 20 वर्किंग डे में ही उक्त विवादों का निपटान किया गया, जिसमें कोर्ट की सदस्या कोमल खन्ना की भी अहम भूमिका रही है।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?