khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 3:19 PM (IST)
लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। गुरुवार को भी कांग्रेस, सपा और बसपा के 6 बागी विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिन विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है
उनमें कांग्रेस के विजय दुबे, संजय प्रताप जायसवाल, माधुरी वर्मा और
बीएसपी से बालाप्रसाद अवस्थी, राजेश त्रिपाठी, एसपी के शेर बहादुर शामिल
हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने इन विधायकों को पार्टी की
सदस्यता दिलाई। मौर्य ने इस मौके पर एसपी और बीएसपी पर जमकर आरोप लगाए।
एसपी और कांग्रेस के इन विधायकों ने राज्यसभा और विधानपरिषद के चुनाव में
क्रॉस वोटिंग की थी। माना जा रहा है कि अभी और भी विधायक बीजेपी में शामिल होंगे।