Azam Khans release has strengthened faith in justice: Akhilesh Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'आजम खान साहब की रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है': अखिलेश यादव

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 10:46 PM (IST)
'आजम खान साहब की रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है': अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का परवाना जेल प्रशासन पहुंचा। आवश्यक दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें जेल से बाहर जाने की अनुमति दी गई। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी रिहाई पर खुशी जताई है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आजम खान साहब की रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है। जब जुल्म और ज्यादती हो जाए बेहद के पार तो समझो आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल। उनकी रिहाई की सूचना मिलते ही जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। आजम खां ब्लैक स्कॉर्पियो से जेल परिसर से बाहर निकले तो समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।
इस दौरान उनसे हाथ मिलाने की होड़ लगी रही और समर्थक लगातार 'आजम खां जिंदाबाद' के नारे लगाते रहे। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी उन्हें लेने जेल पहुंचे। आजम खां की रिहाई पर उनके बेटे अदीब आजम ने खुशी जताते हुए कहा कि यह परिवार और सभी शुभचिंतकों के लिए ईद जैसा दिन है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दोनों अदालतों ने अपनी संवैधानिक शक्तियों और न्यायिक अधिकारों का महत्व साबित किया है। उन्होंने कहा, "हम अपराधी नहीं हैं।" इससे पहले आजम खां के वकील मोहम्मद यासीर अब्बासी ने बताया था कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जमानत की शर्तें तय कराने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने प्रति जमानतदार 50 हजार रुपए की जमानत राशि निर्धारित की।
आजम खां के मेडिकल इतिहास और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जमानतदारों के सत्यापन के दौरान रिहाई की मांग भी की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ।
आजम खां की रिहाई पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। पिछले आठ वर्षों से आजम खां और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सरकार ने अन्याय की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के अगले ही दिन सरकार उन्हें राहत मिलने से रोकने के लिए अदालत पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने इस मामले में जो रुख अपनाया है, वह याद रखा जाएगा। जनता और न्यायालय सब देख रहे हैं और आने वाले दो-तीन महीनों में प्रदेश की जनता सरकार को जवाब देगी। सपा के जिला अध्यक्ष फैजल हुसैन ने भी आजम खां की रिहाई पर खुशी जताई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement