45 days in a coma, was transferred twice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

45 दिन रहे कोमा में, दो बार हुआ ट्रांसफर

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 4:56 PM (IST)
45 दिन रहे कोमा में, दो बार हुआ ट्रांसफर
भिवानी। कोई व्यक्ति कड़ी मेहनत और लग्न से काम करें तो वह किसी भी मुकाम तक पहुंच सकता है। परन्तु जब किस्मत उल्टा दांव चले तो उस बुरे वक्त में हर कोई साथ देने से गुरेज करने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली निवासी शत्रुघ्न चैधरी के साथ। जो 1995 में बतौर सफाई कर्मचारी स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में भर्ती हुए थे। जो अपनी मेहनत के बल पर असिस्टेंट मैनेजर तक पहुंच गए। लेकिन जुलाई 2015 में हुए एक सड़क हादसे के बाद कोमा में पहुंच गए। उसके बाद शत्रुघ्न चैधरी आज तक समस्याओं से घिरे हुए हैं। एक तरफ बीमारी के चलते उन पर कर्ज हो गया है। तो दूसरी तरफ 45 दिनों तक कोमा में रहने और 4 माह तक बैंक में नहीं जाने के बावजूद बैंक ने उनका दो बार ट्रांसफर कर दिया। इसके तहत एक बार दिल्ली से रोहतक के महम और दूसरी बार भिवानी में ट्रांसफर किया गया। अब उन्होंने भिवानी में कार्यभार संभाला।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement