Advertisement
पंजाब में पराली जलाने के 404 मामले दर्ज, अमृतसर और तरनतारन में सबसे अधिक घटनाएं, अब तक 3.40 लाख की वसूली

राज्यभर में पराली जलाने से जुड़े मामलों में अब तक 7.20 लाख रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है, जिसमें से 3.40 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, 39 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 106 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। इसके अलावा, संबंधित अधिकारियों की ओर से 152 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और नियंत्रित करने के लिए पंजाब में 'फ्लाइंग स्क्वॉड' (उड़न दस्तों) को तैनात किया है। ये टीमें 30 नवंबर तक फील्ड स्तर पर निगरानी रखेंगी।
यह तैनाती अलग-अलग चरणों में की गई है। धान की कटाई के पूरे मौसम के दौरान फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी बनी रहे, इसके लिए अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय-अवधि के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड नियुक्त किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि जिलेवार तैनाती में पंजाब के प्रमुख धान उत्पादक जिले शामिल हैं, जिनमें संगरूर, तरनतारन, फिरोजपुर, मुक्तसर, बठिंडा, अमृतसर, मोगा, मनसा, फाजिल्का, पटियाला, लुधियाना, कपूरथला, फरीदकोट, बरनाला, मालेरकोटला, गुरदासपुर, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पटियाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


