250 crore spent on various development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

250 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 7:03 PM (IST)
250 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की
कपूरथला। जिला योजना बोर्ड चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने योजना भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि राज्य सरकार की ओर से शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है । पिछले छह वर्ष के दौरान राज्य सरकार ने शहर के विकास के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की है। इस राशि में से 18 करोड़ रुपए की राशि शहर के वार्ड नं.26, 27, 28, 29 30 में पड़ते क्षेत्र मोहल्ला संतपुरा, झंडा मल्ल स्कूल समीप, मस्जिद चौक, रेलवे रोड जलौखाना चौक के समीप नए ट्यूबवैल लगाने के साथ-साथ शिव कॉलोनी, देवी तलाब नामदेव कालोनी में नए ट्यूबवैल लगाने के लिए बोर करवाये जा चुके हैं। इन स्थानों पर बहुत जल्द ही वाटर सप्लाई सिस्टम शुरु करने के साथ-साथ शालीमार बाग, पटवारखाना, बकरखाना शेखूपुर में पहले चल रहे ट्यूबवैल जिनके बोर खराब हो गए थे के नए तौर पर बोर करवा कर ट्यूबवैल चालू करवाए गए है,जिस पर लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपए, 27.58 करोड़ रुपए की राशि से शहर में सडक़ें बनाने मोहल्लों में गलियां बनाने, 32.81 लाख रुपए की राशि शालीमार बाग में नाइट शैल्टर बनाने, 22 लाख रुपए की लागत से दो जेसीबी मशीन खरीदने, 27.50 लाख रुपए की लागत से जैटिग मशीन खरीदने, 9.70 लाख रुपए की राशि 2 ट्रैक्टर खरीदने, 5.39 लाख रुपए की राशि शहर में शौचालय 31 लाख रुपए की राशि शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें लगाने शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थित धर्मशालाओं के निर्माण तथा मरम्मत आदि कार्यों पर खर्च की गई है। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement