152 talents honored in a grand ceremony organized by Agroha Vikas Trust-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य समारोह में 152 प्रतिभाओं का सम्मान

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2026 2:20 PM (IST)
अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य समारोह में 152 प्रतिभाओं का सम्मान
खास खबर। श्रीगंगानगर अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा रविवार को हनुमानगढ़ रोड स्थित अग्रवाल ट्रस्ट भवन में 28 वें प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, सरकारी सेवाओं, तकनीकी शिक्षा एवं खेल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव गुप्ता, एमडी, सुरेंद्र ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं अजय गुप्ता, डायरेक्टर, भारती ग्रुप रहे। मुख्य अतिथियों ने प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करने से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 152 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10वीं के 55 विद्यार्थी एवं कक्षा 12वीं के 62 विद्यार्थी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) में सफलता प्राप्त करने वाले 9 युवा, चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 4 डॉक्टर, सरकारी नौकरी में चयनित 5 प्रतिभाएं, पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले 7 प्रतिभाशाली व्यक्ति एवं बीटेक की डिग्री हासिल करने वाले 3 विद्यार्थी सम्मानित किए गए।
वहीं खेल जगत में अपनी प्रतिभा के दम पर विशेष पहचान बनाने वाले 7 खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र लोहिया ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित होने वाले बच्चों एवं उनके माता-पिता का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि सम्मान समारोह का सफल आयोजन सभी कार्यकर्ताओं के आपसी सहयोग, मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी के प्रयासों की सराहना की।
संस्था के महासचिव नानक जैन ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को उचित सम्मान देना तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।समारोह के दौरान मैसर्स धाजाराम जयदेव फर्म द्वारा ट्रस्ट को सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों के लिए 51 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई।
संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के अपने प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों के लिए ट्रस्ट की ओर से अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंच संचालन अनिल सिंघल एवं श्रीमती मोनिका टांटिया ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement