12 lakh recovered from power thieves in Ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर में बिजली चोरों से 12 लाख वसूले

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 9:25 PM (IST)
अजमेर में बिजली चोरों से 12 लाख वसूले
जयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री डी.के. शर्मा के निर्देशानुसार सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत विभिन्न वृत्तों में छापामार कार्यवाही की जाकर कुल 81 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर कुल 12 लाख 30 हजार 104 रुपये की वसूली का निर्धारण किया गया है। निगम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई कार्यवाही के तहत अधिशाषी अभियंता (सीवी) अजमेर श्री एस.सी. मीरल द्वारा 8 स्थानों पर जांच कर सभी जगह पर बिजली चोरी पकड़ते हुए दो लाख 50 हजार रुपए का राजस्व निर्धारण किया हैं। इसी प्रकार सहायक अभियंता (सीवी) अजमेर बी.बी. जैन द्वारा 12 स्थानों पर जांच कर सभी जगह पर बिजली चोरी पकड़ते हुए एक लाख 7 हजार रुपए का राजस्व निर्धारण किया हैं। अधिशाषी अभियंता (सतर्कता) नागौर श्री एस.एस. यादव द्वारा 17 स्थानों पर जांच कर सभी जगह पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 3 लाख 40 हजार रुपए का राजस्व निर्धारण किया हैं। सहायक अभियंता (सतर्कता) नागौर श्री एल.ए. रंगवाला द्वारा 4 स्थानों पर जांच कर सभी जगह पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 50 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया हैं। अधिशाषी अभियंता (सतर्कता) मकराना श्री वाई.पी. सिंह द्वारा 7 स्थानों पर जांच कर सभी जगह पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 60 हजार 104 रुपए का राजस्व निर्धारण किया हैं। सहायक अभियंता (सतर्कता) मकराना राजकुमार द्वारा 20 स्थानों पर जांच कर सभी जगह पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 2 लाख 93 हजार रुपए का राजस्व निर्धारण किया हैं। इसी प्रकार सहायक अभियंता (सतर्कता) कुचामन पी.डी. अग्रवाल द्वारा 13 स्थानों पर जांच कर सभी जगह पर बिजली चोरी पकड़ते हुए एक लाख 30 हजार रुपए का राजस्व निर्धारण किया हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement