Sonu Sharma murder case revealed: A close friend became a murderer under the influence of alcohol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनू शर्मा हत्याकांड का खुलासाः शराब के नशे में करीबी दोस्त ही बन गया था कातिल

khaskhabar.com: रविवार, 24 अगस्त 2025 10:13 PM (IST)
सोनू शर्मा हत्याकांड का खुलासाः शराब के नशे में करीबी दोस्त ही बन गया था कातिल
भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस ने टपूकडा थाना क्षेत्र के दांगनहेड़ी गांव में हुए सोनू शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। यह हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के बाद एक दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी राजवीर उर्फ जैला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने बताया कि 21 अगस्त की रात सोनू के भाई महेंद्र शर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके भाई सोनू को किसी ने मार-पीट कर घायल कर दिया है। महेंद्र मौके पर पहुंचे तो सोनू एक खाली प्लॉट में लहूलुहान हालत में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेंद्र के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। पता चला कि सोनू और राजवीर अपने कुछ दोस्तों के साथ खाली प्लॉट में शराब पी रहे थे। बाकी दोस्त चले गए, लेकिन दोनों वहीं रुक गए।
इसी दौरान राजवीर ने सोनू से कहा कि यह मेरा इलाका है, यहां मेरी चलती है। इस पर सोनू ने जवाब दिया कि यह उनकी जगह है। यह सुनकर राजवीर गुस्से में आ गया और उसने सोनू को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसने पत्थर से भी हमला किया, जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी राजवीर ने खुद सोनू के भाई को फोन कर झूठी सूचना दी थी। पुलिस की गहन पूछताछ में राजवीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement