BSNL to cut cable, wire pulled Koper-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएनएल की केबिल काट, निकाला कोपर वॉयर

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 2:00 PM (IST)
बीएसएनएल की केबिल काट, निकाला कोपर वॉयर
जयपुर। लालकोठी थाना में सांगानेरी गेट पर रिलायस जियों की केबिल डालते समय ठेकेदार व उसकी टीम ने बीएसएन की केबिल काट कर उसमें से कॅापर वायर निकाल कर ले गए। मामलें की जानकारी मिलने के बाद बीएसएनएल अधिकारी ने रिंलायस जियों की केबिल डालने वाले ठेकेदार व उसकी टीम के खिलाफ कॉपर चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीएसएनएल के उप मण्डल अधिकारी रामदयाल पुत्र बाबुलाल ने मामला दर्ज कराया है कि शुक्रवार देर रात सांगानेरी गेट पर स्थित सैमसंग शोरूम के सामने रिंलायस जियों की केबिल डालने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान जियों की केबिल डालते समय ठेकेदार जाकिर व उसकी टीम ने बीएसएनएल की केबिल को काट दिया और उसमें से कॉपर वॉयर निकाल कर ले गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकातय पर चोरी का मामला दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी है। ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement