mother and daughter gangraped in up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलंदशहर में मां-बेटी से गैंगरेप के तार राजस्थान से जुड़े

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 3:28 PM (IST)
बुलंदशहर में मां-बेटी से गैंगरेप के तार राजस्थान से जुड़े
भरतपुर। उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए गैंग रेप मामले के तार राजस्थान के भरतपुर से भी जुड़े हुए हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस ने जब इस सम्बंध में भरतपुर पुलिस को अवगत कराया, तो राज्य की पुलिस भी भौंचक्की रह गई। हालांकि, पुलिस के पास इस क्षेत्र में सलीम बावरिया नामक बदमाश या उसकी गैंग का कोई रिकॉर्ड नहीं है। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने बताया कि मेरठ डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बावरियाओं के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई भी की, लेकिन इस तरह के किसी भी शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। विश्नोई के मुताबिक कई आपराधिक मामलों में उत्तरप्रदेश पुलिस समय-समय पर भरतपुर पुलिस के सम्पर्क में रहकर अपराधियों के खिलाफ सहयोग लेती रही है, लेकिन इस मामले में उसने सम्पर्क तक नहीं किया है। विश्नोई के मुताबिक उत्तरप्रदेश पुलिस की ओर से भरतपुर जिले में किसी तरह की कोई छापामार कार्रवाई की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement