khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 8:10 PM (IST)
आरोपी के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही ना होने
पर पीडिता ने आज चूरू एएसपी केसर सिंह से इंसाफ की गुहार लगायी। पीडिता का कहना है
कि मामला दर्ज होने के बाद से ही उसे आरोपी और उसके रिश्तेदारों द्वारा समझौता ना
किये जाने पर जान से हाथ धो बैठने की धमकियां दी जा रही है। इधर इस पूरे मामले में
एएसपी केसर सिंह का कहना है कि इस सम्बन्ध में महिला थानाधिकारी से पत्रावली तलब
करके अब तक किये गये अनुसंधान के स्तर की समीक्षा की जायेग।