exploiting the pretext of marriage Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 8:09 PM (IST)
शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण
आरोपी पीडिता को शादी का झूठा झांसा देकर झुन्झुनु जिले के चिडावा, कभी बगड, कभी चूरू और फिर गुजरात के भावनगर ले गया। लगातार चार साल तक उसका देहशोषण करता रहा। जब पीडिता बालिग हुई तो उसने शादी करने की बात कही आरोपी रविकुमार ने लाइफ सेटल होने की बात कही, उसने कहा कि रोड सर्वेयर का आठ महीने का कोर्स पूरा करने के बाद वह उससे शादी कर लेगा, इस बीच लगातार फोन पर बातें होती रही फिर 29 मई को वह चूरू आया ओर एक किराये के मकान में उसे ले गया और उसकी मांग भरकर फिर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला और उसे अगले दिन अकेला छोड कर फरार हो गया। जब पीडिता के द्वारा फोन पर बार—बार शादी का दवाब बनाया जाने लगा तो उसने साफ लफजों में उसे नीची जाति का कहकर उसे शादी से मना कर दिया। पीडिता ने महिला थाने में मामला दर्ज करवाया।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement