khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 6:44 PM (IST)
अजमेर । जिले के गंज थाना क्षेत्र में एक साहसी लड़की की वजह से दो चेन स्नेचर पकड़े गए । बाद में उनकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी । घटना अजमेर के आना सागर लिंक रोड की है यहां काली पल्सर पर सवार लड़कों ने राह चलती महिला की चेन तोड़ ली और भाग निकले ।
राहगीरों के शोर करने पर एक स्कूटी सवार लड़की ने बाइक सवार लड़कों के सामने स्कूटी लगा दी।