आपको क्या चाहिएछोड़िये कि दुनिया क्या कहती है, यह सोचिये कि आपको क्या पसंद है, क्या कहता है आपका दिल और दिमाग़। यह फ़ैसला सबसे मुश्किल होता है क्योंकि एक बार ये फ़ैसला करके कदम उठा लिया तो फिर पलटना बहुत मुश्किल है। इसलिए जी भर के सोच विचार कीजिये, अपने आप को जानिये और फिर जो आवाज़ दिल से आये, उस पर चलने की तैयारी कीजिये।