क्षमता है क्या?देखिये, चाहने को तो हम चाँद भी चाह सकते हैं लेकिन क्या हमारी क्षमता है? कई बार ऐसा होता है कि देखा-देखी हम कोई ऐसा करियर चुन लेते हैं जिसके लिए हम बने ही नहीं हैं। मान लीजिये आपने देखा-देखी इंजीनियरिंग करने का फ़ैसला कर लिया लेकिन मैथ्स और साइंस में आप की पकड़ अच्छी नहीं है। ज़ाहिर है एडमिशन ही नहीं मिलेगा और अगर मिल भी गया तो ना तो आप उस में अच्छे मार्क्स ला पाएँगे और ना ही अच्छी नौकरी मिल पाएगी। इसलिए अपनी क्षमताओं को पहचानिये और फिर फ़ैसला लीजिये।