Miss Uttar Pradesh Nishi became an inspiration for the youth by achieving mastery in acting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 11:02 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनय में महारथ हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा बनी मिस उत्तर प्रदेश निशी

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अक्टूबर 2024 2:57 PM (IST)
अभिनय में महारथ हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा बनी मिस उत्तर प्रदेश निशी
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम घुसिया की बेटी अंजलि तिवारी जिनको निशी के नाम से भी जाना जाता हैं आज तेजी से लोकप्रियता की उचाईयों को छू रही हैं। मिस उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम करने के बाद अंजलि ने न केवल अपनी सुंदरता से बल्कि अपनी अभिनय प्रतिभा से भी सभी को प्रभावित किया है। अभिनय के क्षेत्र उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई और अपने जिले का नाम रोशन किया। अंजलि तिवारी की अभिनय यात्रा साधारण शुरुआत हुई थी लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इस क्षेत्र में सफलता हासिल की। कई टीवी शो व प्रोजेक्ट्स अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अंजलि ने दिखा दिया हैं कि यदि आप अपने सपनो के प्रति समर्पित हैं तो कोई भी लक्ष्य असंभव नही है। अंजलि कहती हैं कि एक कलाकार की सबसे बड़ी शक्ति उसका हुनर और उसकी मेहनत होती हैं और इन्ही के बल पर वह आज इस मुकाम पर पहुँची हैं अंजलि तिवारी की कहानी आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं वह खुद भी इस बात पर जोर देती हैं की जीवन मे अपने हुनर को कम नही आंकना चाहिए।
अंजलि का कहना है अगर आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखते हैं और अपने सपनो को साकार करने के लिए मेहनत करते हैं तो कोई भी मंजिल दूर नही हैं। उन्होंने यह भी कहा की संघर्ष के दौर में धैर्य बनाये रखना और खुद पर विश्वास रखना ही सबसे बड़ा हथियार होता हैं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अंजलि को युवा वर्ग पसंद कर रहा है उन्हें बड़े आदर से देख रहा हैं उनकी अभिनय कला ने उन्हें तेजी से एक उभरते हुए सितारे के रूप में स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement