Vanya Bohra from Dholpur Selected for the Indian Team for the Asian Games-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धौलपुर की बेटी वान्या बोहरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयनित

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अगस्त 2026 11:28 AM (IST)
धौलपुर की बेटी वान्या बोहरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयनित
आइस स्केटिंग में ऐतिहासिक उपलब्धि, जिले और राजस्थान का बढ़ाया गौरव
धौलपुर। धौलपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी वान्या बोहरा, श्री शैलेन्द्र सिंह बोहरा की पौत्री तथा नीरजा मोदी स्कूल, जयपुर की छात्रा, ने आइस स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि न केवल धौलपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।
वान्या इससे पहले रोलर स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब आइस स्केटिंग में भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने भारतीय टीम में चयनित होकर एक और महत्वपूर्ण सफलता अपने नाम की है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ उनके कोच हर्ष खत्री का उत्कृष्ट मार्गदर्शन भी रहा है।वान्या के चयन की आधिकारिक पुष्टि करते हुए उन्हें आगामी एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
वान्या की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय, कोच, खेल प्रेमियों और पूरे जिले में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर दल प्रभारी शकील अहमद का विशेष आभार भी व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
धौलपुर की बेटी वान्या बोहरा की यह सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और एशियन गेम्स में भारत के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement