Youth dies after being hit by train on railway track, was suffering from mental problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे ट्रैक पर कटकर युवक की मौत, मानसिक परेशानी से जूझ रहा था

khaskhabar.com: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 6:18 PM (IST)
रेलवे ट्रैक पर कटकर युवक की मौत, मानसिक परेशानी से जूझ रहा था
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप और दराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हसनपुरा निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि अलसुबह रेलवे मेमो के माध्यम से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा है। टीम मौके पर पहुंची तो शव पूरी तरह से कटा हुआ मिला। परिजनों ने शव की पहचान रवि के रूप में की। परिजनों के अनुसार, रवि लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement