Youth Arrives Outside Former MP House with Intent to Murder; Arrested Following Police Encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व सांसद के घर के बाहर हत्या की नीयत से पहुंचा युवक, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जून 2026 08:56 AM (IST)
पूर्व सांसद के घर के बाहर हत्या की नीयत से पहुंचा युवक, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने कथित तौर पर पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश रचने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, सीतापुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी सामने आई कि आरोपी युवक पूर्व सांसद राजेश वर्मा के घर के बाहर पहुंचा था। कथित तौर पर उसका प्लान पूर्व सांसद की हत्या करने का था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी किसी पुरानी जमीनी रंजिश के कारण पूर्व सांसद की हत्या करने के इरादे से घर के बाहर पहुंचा था। आरोपी अपने साथ एक तमंचा, कुछ कारतूस और एक चाकू लेकर वहां पहुंचा था। आरोपी की पहचान सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र निवासी शादाब के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के पश्चात एक ईंट भट्टे के पास आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से 2 फायर किए, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ में पुलिस ने भी फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। बाद में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई सीतापुर के एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना तम्बौर पुलिस टीम की ओर से की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।
लहरपुर के सीओ अभिषेक कुमार ने एक बयान में कहा, "सीतापुर के एसपी अंकुर अग्रवाल की ओर से गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन के क्रम में थाना तंबौर इलाके में एक आरोपी शादाब को पूर्व सांसद की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह आरोपी बीच रास्ते में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। कुछ देर के बाद उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement