धौलपुर । जिले के निहालगंज थाना इलाके की राम नगर कॉलोनी में 24 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर की आत्मह्त्या। शहर की राम नगर कॉलोनी में रहने वाले दिनेश चंद ने पुलिस को सूचना दी कि मेरे 24 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर घटना स्थल का जायजा लिया, साथ ही घटना स्थल के आस-पास गहनता से साक्ष्य जुटा कर परिजनों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय की मोर्चरी में रखबा कर मामले में जांच शुरू कर दी हैं।