Young man dies a painful death due to drowning in a pond-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जून 2025 8:15 PM (IST)
तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
सीतापुर। जनपद के निश्रिख थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक की तालाब के गहरे पानी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, युवक को तालाब में डूबता देख ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक ग्रामीण उसे तालाब से बाहर निकाल पाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की मौत के बाद अपनी माता और भाइयों का मजदूरी करके पालन पोषण करता था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement