Yamunanagar womb murderer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यमुनानगर में कोख के कातिल

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 3:42 PM (IST)
यमुनानगर में कोख के कातिल
यमुनानगर । स्वास्थ्य विभाग भले ही भ्रूण हत्या को लेकर कई डाक्टरों पर नकेल कस चुका हो लेकिन आज भी जिले में भ्रूण हत्या जोरो से है । ऐसा ही एक मामला पुराना हमीदा में भी देखने को मिला यहा तीन दिनों से एक गंदी नाली में महज तीन चार माह का भ्रूण पड़ा हुआ था और उसे कुत्ते तक नोंच रहे थे । लेकिन जब सफाई कर्मचारी यहां नालियों की सफाई करने के लिए पहुंचा तो उसने पहले तो इस भ्रूण को नाली से बाहर निकाल दिया लेकिन इसने इसे जमीन में दबाने अथवा नदी में बहाने की जगह इसे कूडे के ढेर के नीचे दबा कर चला गया । लेकिन नजारा कालोनी के लोग देखते रहे पर इस मामले में कोई भी बोलने को तैयार नहीं था । पुलिस के कानों तक भी यह बात पहुंच गई और जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था और लोग इस कोख में हुए कत्ल को लेकर तरह तरह की बाते कर रहे थे । ऐसे में पुलिस के हाथ तो कुछ नही लगा ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement