धौलपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग और प्रयत्न संस्था अी ओर से बुधवार को पंचायत समिति सभागार में सरपंच और ग्राम सचिवों की क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान देवेन्द्र प्रताप सिंह जादौन ने बताया कि एक साल में हमें पूरे जिले को ‘‘बाल श्रम मुक्त और बाल संरक्षण युक्त’’ करने का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘‘आओ बाल अधिकारों को समझें’’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह परमार ने बाल श्रम के कानूनों की विस्तार से जानकारी दी और सभी सरपंचो और ग्राम सचिवों से अपने इलाके में बाल श्रम नहीं होने देने का आग्रह किया। ये हर ग्राम सचिव और सरपंच का पहला कर्तव्य है।
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?यह भी पढ़े :प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने फिल्मीस्टाइल में पकड़ा