workers perform the memorandum-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 6:17 PM (IST)
श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय संयुक्त श्रमिक संघर्ष समिति के बैनर तले श्रमिकों ने नोट बन्दी व आवेदन फार्म को ऑन लाईन करने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर श्रम मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। समिति के जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि निर्माणधीन श्रमिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की करेंशी तानाशाही व राज्य सरकार द्वारा मजदूरी हित की सेवाओं में फेरबदल के विरोध में प्रदर्शन किया है। हमारी मुख्य मांग यह है कि शुभ शक्ति योजना में पुत्री के 8 वीं पास होने व श्रमिकों के पंजीयन को ऑनलाईन ने करके ऑफलाईन ही रखा जाये। इसके साथ ही विवाह सहायता, साईकिल सहायता, पीएफ/इ.एस.आई की सुविधा व श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु होने पर 1000 रूपये की पेंशन देने की मांग रखी है। जिस तरह प्रधानमंत्री ने एकदम 500 व 1000 के नोट बन्द कर दिये है। जिसके कारण श्रमिकों को अब रोजगार नहीं मिल पा रहा है और उन्हे अपने नोटों को बदलवाने के लिए भी काम छोडना पड रहा हे। जिसके विरोध में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया है। यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement