भरतपुर। जिला कलेक्टर एलएन सोनी ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने की चेतवानी दी है। मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संपर्क पोर्टल पर आई शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करें। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि कभी भी उनके कार्यालय का औचक निरीक्षण हो सकता है। तैयारी पूर्ण रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।