women at que in whole night-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रातभर लाइन में लगती है गर्भवती महिलाएं

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 5:24 PM (IST)
रातभर लाइन में लगती है गर्भवती महिलाएं
करनाल। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से लोग परेशान। अल्ट्रासाउंड के लिए रात 12 बजे से गर्भवती महिलाओं को लाइन लगानी पड़ती है। रात्रिभर महिलाएं लाइन में, थककर फर्श पर ही सो जाती हैं। डेंगू मलेरिया की परवाह किये बिना ही रात को अपने परिजनों के साथ अस्पताल के काउंटर के बाहर आ जाती हैं और जब ये महिलायें खड़ी-खड़ी थक जाती हैं तो रात को यहीं पर सो जाती हैं। सुबह होने पर अपना नम्बर लेकर अल्ट्रासांउड करवा पाती हैं। ये हाल करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का है। इस बाबत कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बात करनी चाहिए तो वे टाल मटोल करते रहे। जिला उपायुक्त से बात की तो उन्होंने मामले की जानकारी ना होने की बात कही। हालांकि उपायुक्त ने कहा कि इस मामले में उचित कदम उठाये जायेंगे। हालांकि इससे पहले भी गर्भवती महिलायें अल्ट्रासाउंड ना होने से नाराज होकर अस्पताल चौंक को जाम कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी ऐसी महिलाओं की सुध नहीं ली जा सकी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement