wished prosperity by the Traders -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नववर्ष पर हवन कर की व्यापारी वर्ग की समृद्धि की कामना

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 1:54 PM (IST)
नववर्ष पर हवन कर की व्यापारी वर्ग की समृद्धि की कामना
भरतपुर। जिला व्यापार महासंघ की ओर से रविवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में खिरनी घाट पर अग्रवाल धर्मशाला स्थित श्री अग्रेश्वर महादेव मंदिर में आमजन व व्यापारी वर्ग के उत्थान व समृद्धि के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। हवन यज्ञ के बाद सभी ने भगवान अग्रेश्वर महादेव की पूजा की व सभी के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर फोर्टी के संभाग अध्यक्ष अनुराग गर्ग, पार्षद दाऊदयाल, मनोनीत पार्षद पूरन मामा, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, जयप्रकाश बजाज, महामंत्री नरेन्द्र गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement