सिरसा। नगर परिषद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रत्याशियों ने जमकर पसीना बहाया। किसी ने रोड शो निकाल कर वोट मांगे। तो किसी ने डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट की अपील की। अब 25 सितंबर को मतदान होगा और इससे पहले प्रत्याशी सिर्फ घर घर जाकर ही वोट मांग सकेगा। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने सभी प्रत्याशियों के साथ शहर में रोड शो निकला तो वहीं इनेलो नेताओं ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार किया।