होशियारपुर। जेजो गांव में रविवार को भाजपा के चब्बेवाल मंडल की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डाॅक्टर रमन घई की अध्यक्षता में हुई बैठक में घई ने कहा कि आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते फिर से भाजपा अकाली दल गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आपसी मनमुटाव भुलकर पार्टी हित में काम करने की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत और समूह मंडल की तरफ से डाॅ. रमन घई को सम्मानित भी किया गया।
यह भी पढ़े :उम्र 58 साल और बने हैं कोतवाल,डीजीपी के आदेशों की कर रहे अनदेखीयह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता