कोटा। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत ने रविवार को एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। विधायक राजावत ने देश-विदेश में अपने शहर की पहचान स्थापित करने वाले राष्ट्रीय दशहरा मेले के उद्घाटन समारोह में प्रशासन को आड़े हाथों लेेते हुए कहा कि राम बारात इस बार नए मार्ग से निकलेगी। पुराने मार्ग से ही राम बारात को निकालने का ख्याल प्रशासन अपने दिमाग से निकाल दे। वहीं मार्ग के बारे में राजावत ने कहा कि राम बारात को संवेदनशील इलाकों से निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त होना पड़ेगा।