सुप्ता के पति सौरभ बोस बताते है कि 1985 में सुप्ता से शादी हुई थी और सन 2010 को शादी की सालगिरह पर सुप्ता एक ऐसा फैसला ले लिया जो इंसानियत के लिए सबसे बड़ा तोहफा था । सालगिरह के ही दिन मेडिकल कालेज इलाहाबाद पहुंचे । वहां शरीर क्रिया विज्ञान विभाग में सुप्ता ने अपनी इच्छा व्यक्त की । वहां मौजूद स्टाफ ने सुप्ता के कृतज्ञता व्यक्त कर कागजी औपचारिकता पूरी की । सौरभ ने भी देहदान का उसी पल वादा कर दिया । तब सुप्ता ने कहा आपने सालगिरह पर जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा दिया है । दोनों एक दूसरे के प्रति निभायी वफा से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे ।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS