khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 11:33 AM (IST)
इलाहाबाद।नोटबंदी से शुरू हुई काल्पनिक सोनम गुप्ता की बेवफाई से सोशल मीडिया का हर सख्त वाकिफ होगा। लेकिन हम आपको एक ऐसी वफा की कहानी बता रहें हैं, जो आज मरकर भी वफा-ए-इनायत कर गई । समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए एक पत्नी ने अपने पति से वादा किया था कि एक दिन उसकी वफा अमर हो जायेगी । यह कोई और नहीं संगम नगरी से बहू सुप्ता थी । कल जब सुप्ता की सांसे थमी तो वादे के अनुसार उसका पार्थिव शरीर जनकल्याणार्थ दान कर दिया। मृत्युपरांत मानवता की सेवा का उनका संकल्प जब आज पूरा हुआ तो देहदान और समाज के प्रति वफा देखकर इस क्षण को व्यक्त करने के लिए सारे शब्द भी बौने नजर आ रहे थे । परिजन रो रोकर अपनी वेदना प्रकट कर रहे थे तो दूसरी ओर मरकर भी अमर हुई सुप्ता के पति का सीना गर्व से चौड़ा था ।शरीर क्रिया विज्ञान विभाग की टीम ने सुप्ता के पार्थिव शरीर से पहले नेत्र लिए। बाद में बंगलुरू से बेटी पामेला के आने के बाद सुप्ता का शव भी मेडिकल कालेज के सुपुर्द किया गया।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...