khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 11:54 AM (IST)
नोएडा। अमीर लड़के से शादी कर दुल्हन द्वारा घर लूटने की कहानी अब तक
आपने या तो फिल्मों में देखी होंगी या कहानियों में पढ़ी होंगी लेकिन ऐसी घटना
रियल में हुई है। जहां सेक्टर-120 से केरल पुलिस ने एक ऐसी ही दुल्हन को गिरफ्तार
किया है जिसने अब तक 11 शादियां कर घर लूटे हैं। केरल पुलिस ने फेज-3 पुलिस की
सहयोग से दबिश देकर इस लुटेरी दुल्हन को इसके दीदी और जीजा के साथ गिरफ्तार किया
है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेघा भार्गव सेक्टर 120 के आम्रपाली जोडिऐक सोसाइटी
में अपने दीदी और जीजा के साथ रहती है। मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले इन लोगों
को ठगी के मामले में केरल पुलिस तलाश कर रही थी। केरल के कोच्चि में लॉरेल नाम के
युवक के साथ मेघा ने शादी की और उसके बाद लॉरेन के घर से 15 लाख रुपये कैश और
ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। बाद में जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि
केरल में ही उसने 5 शादियां और की थी। इसके अलावा मुंबई,पुणे और राजस्थान में भी 6
शादियां कर उसने इस तरह के कारनामों को अंजाम दिया है।[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]