Advertisement
भाखड़ा डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान से नीचे, घबराने की जरूरत नहींः भगवंत मान

मान ने लोगों से अपील की कि अधिकारियों की ओर से पुष्टि किए बिना डैमों के फ्लड गेट खोलने या बाढ़ संबंधी अफ़वाहों पर बिल्कुल विश्वास न किया जाए। मुख्यमंत्री ने मीडिया से अपील की कि वह बाढ क़े बारे फर्जी खबरें चला कर दहशत पैदा करने की जगह रचनात्मक भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहाकि 9, 10 और 11 जुलाई को इस क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जो पिछले एक महीने में हुई कुल बारिश की अपेक्षा कहीं अधिक थी। समूची स्थिति पर मुकम्मल नजऱ रखने के लिए राज्य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने भाखड़ा डैम का भी दौरा किया और पानी की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने डैम के निर्माण के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि भेंट की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रोपड़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


