जैसलमेर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम चरण में वर्षाती जल संग्रहण के संबंध में हुए कार्यों एवं अभियान के द्वितीय चरण की सफलता के संबंध में मंगलवार को अटल सेवा केन्द्र जिला परिषद में जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें प्रथम चरण की सफलता पर विस्तार से समीक्षा एवं सुझावों का आदान-प्रदान हुआ। विधायक छोटूसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला प्रमुख अंजला मेघवाल ने की। कार्यशाला में प्रथम चरण में चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं द्वितीय चरण में चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित थे। कार्यशाला में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल व छोटू सिंह भाटी ने अधिकारीयों को जमकर लताड़ लगाईं। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारीयों की कार्यशैली पर सवाल उठाये तथा योजना के तहत हुए कार्यों में कई कमियां निकालते हुए सभी को लताड़ लगाईं। योजना के तहत गांवों में बने टांकों के सही निर्माण नहीं होने को लेकर भी दोनों जनप्रतिनिधि खासे नाराज नजर आए तथा दोनों ने सभी अधिकारीयों की क्लास ली। कार्यशाला में सभी अधिकारी बगले झांकते नजर आए तथा हर सवाल पर अपनी सफाई देते नजर आए।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोटयह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें