Water conservation awareness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल सरंक्षण के प्रति चेतना के लिए जागरुकता रथ रवाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 5:34 PM (IST)
जल सरंक्षण के प्रति चेतना के लिए जागरुकता रथ रवाना
सीकर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण से जुड़ रहे 105 गांवों में जल संरक्षण के प्रति जागरुकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता रथों को एडीएम प्रकाश चंद्र चौधरी एवं सीईओ केएल बाड़ेतिया ने हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को जिला परिषद परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि एमजेएसए की सफलता में जन-जागृति का महत्वपूर्ण योगदान है और एसा कोई भी अभियान जनता के सहयोग व भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता है। सीईओ केएल बाड़ेतिया ने कहा कि दूसरे चरण से जुड़े सभी गांवों में इन रथों द्वारा आमजन को जागरुक किया जाएगा। इस दौरान एमजेएसए प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, एसीईओ इंदिरा शर्मा, एसई अर्जुन सिंह रूहेला, साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, पीआरओ कुमार अजय, एसबीएम समन्वयक बीएल गुर्जर सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement